जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में बुद्धवार की शाम आये चक्रवाती तूफान ने भारी नुकसान पहुँचाया है। शाम करीब 4:30 बजे धूल भरी चक्रवती तूफान आने के बाद ही अचानक आसमान में अंधेरा छा गया और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने लगी। जिससे न केवल जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बल्कि कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया।

इसी क्रम में बड़ेसर श्मशान घाट के शवदाह स्थल पर विधायक निधि से बना नव निर्मित टिन शेड उखड़ कर धराशायी हो गया और लोगों को बारिश के बीच शवदाह करना पड़ा। वहीं बड़ेसर गांव के पास एनएच 24 पर सड़क के बीच में नीम का पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही और करीब घंटे भर आवागमन बाधित रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी से नीम का पेड़ हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
वहीं बरूईन मोड़ पर भी एनएच 24 पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा। इसमें बारात जाने वाले वाहन भी फंसे रहे। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली का पोल गिरने तार टूट गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।










