जमानियां (गाजीपुर)। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने तहसील के 10 लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दिया है। एसडीएम के इस कारवाई से लेखपालों में खलबली मची हुई है।
एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य गतिमान है। उक्त कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल रचित कुमार पाहसैय्यद राजा, रमेश राम रमवल, मयंक सिंह कसेरा पोखरा, तौकीर हसन रामपुर फुफुआव, विनीत सिंह बूढ़ाडीह, विजय कुमार सिंह बरूईन, रंजन सिन्हा जमानियां, राहुल राम टीसौरा, शिवाजी यादव जीवपुर व सुभाष चन्द्र चितावन पट्टी को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अब तक पूर्ण नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक इन लेखपालों का वेतन भी रोक दिया गया है।
फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से गांव गांव में किया जा रहा है। एसडीएम ने किसानों से अपील किया है कि किसान फार्मर रजिस्ट्री जरूर करायें।नहीं तो सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते है। फॉर्मर रजिस्ट्री से पीएम किसान, फसल बीमा और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना बिचौलिया के सही पहचान और त्वरित भुगतान होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल डेटा के आधार पर किसानों की वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है, जिससे कम ब्याज दर पर कृषि ऋण और केसीसी बनवाना आसान होगा।
फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए कृषक आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ विशेष कैंप में उपस्थित हों।










