मेला देखने गए युवक को मारपीट कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के कालेज रोड के पास मंगलवार की शाम 7 बजे मेला देखने आए कुछ युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि चंदौली जनपद के ओयरचक गांव निवासी दो युवक पुरानी रंजिश को लेकर कंजेहरा गांव निवासी एक युवक पर सरे राह भीड़ के भीड़ के बीच हमला बोल दिया और मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने दोनों मनबढ़ युवकों को दबोच कर पुलिस चौकी ले गई।

चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई, दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *