ट्रेन की चपेट में आने से युवक का कटा दाहिना हांथ

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 89/बी पर मंगलवार की रात 8 बजकर 11 मिनट पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनका दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार अमित सिंह पुत्र कपिल मुनि निवासी असैचंदपुर जमानियां, स्टेशन बाजार में रामलीला और मेला देखने आए थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन नं 13202 लोकमान्यतिलक राजगीर- बॉम्बे जनता एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अमित सिंह को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *