विजयादशमी के मेले में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा आसमान

जमानियां (गाजीपुर)। विजयादशमी का पर्व मंगलवार को स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रावण का पुतला दहन होते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देते हुए पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

दशहरा मेले को लेकर सुबह से ही नगर में चहल-पहल बनी रही। शाम होते-होते विभिन्न मेला स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद लिया। बच्चों के लिए झूले, खिलौने और मनोरंजन के विभिन्न साधन आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं मिठाई, चाट-पकौड़े, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने खरीदारी की और पर्व का आनंद उठाया।

रामलीला स्थलों पर रावण वध के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का दहन किए जाने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई। जय श्रीराम के जयघोष और आतिशबाजी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में लोग मोबाइल फोन से रावण दहन का दृश्य कैमरे में कैद करते नजर आए।

उधर, नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए महिला, पुरुष और बच्चों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही।

उधर, नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए महिला, पुरुष और बच्चों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही।विजयादशमी और दशहरा मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिसकर्मी लगातार प्रमुख मार्गों, मेला स्थलों और पूजा पंडालों के आसपास गश्त करते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से नियंत्रित कर दिया।

विजयादशमी और दशहरा मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिसकर्मी लगातार प्रमुख मार्गों, मेला स्थलों और पूजा पंडालों के आसपास गश्त करते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से नियंत्रित कर दिया।विजयादशमी का पर्व नगर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेल-जोल और आपसी भाईचारे का संदेश देता नजर आया। देर रात तक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, उमंग और उल्लास के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विजयादशमी का पर्व नगर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेल-जोल और आपसी भाईचारे का संदेश देता नजर आया। देर रात तक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। विजयादशमी का पर्व श्रद्धा, उमंग और उल्लास के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *