बेदखली के विरोध में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

जमानियां (गाजीपुर)। गरीबों को घर और जमीन से बेदखल करने के विरोध में गुरुवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने पाण्डेय मोड़ से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद रामलीला मैदान में सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि दबंगों को संरक्षण और गरीबों पर बुलडोजर चलाने की नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों की बेदखली के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने मताधिकार और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी आंदोलन का आह्वान किया।

प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार संतोष यादव को सौंपकर एसआईआर रद्द करने, मतदाता सूची से हटाए गए नाम बहाल करने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा बरुईन गांव में मुसहर समुदाय की आबादी की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने सहित कई मांगें उठाई गईं।

सभा का संचालन विजयी वनवासी ने किया। इस दौरान बुच्चीलाल, श्यामप्यारी, जगबली राजभर, पांचरतन कुशवाहा, महेंद्र राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *