मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, बंद घर में मिले दोनों के शव

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार सुबह मां-बेटी की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर मां और बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर के बाहर ताला बंद कर फरार हो गए थे।

मृतकों की पहचान जैबुन निशा (40) पत्नी गुलफाम और उनकी 12 वर्षीय बेटी ऐमन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जैबुन निशा का पति गुलफाम करीब आठ साल पहले उनसे अलग हो गया था। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ धरवां गांव स्थित मकान में अकेले रहती थीं।

फोटो: मृतका मां व बेटी (फाइल फोटो)

बुधवार की सुबह मृतका के भाई कासिमाबाद निवासी मोहम्मद अनिरुल्लाह ने बताया कि मंगलवार की रात अपनी बहन को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद बुधवार की सुबह उन्होंने बहन के घर के आसपास के लोगों से संपर्क किया तो मकान में ताला बंद होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर मौके पर पहुंचकर जब उनकी बहनों जुबैदा खातून और शबाना खातून ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो जैबुन निशा का शव फर्श पर और बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। दोनों की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या की जा चुकी थी।

बुधवार की सुबह मृतका के भाई कासिमाबाद निवासी मोहम्मद अनिरुल्लाह ने बताया कि मंगलवार की रात अपनी बहन को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद बुधवार की सुबह उन्होंने बहन के घर के आसपास के लोगों से संपर्क किया तो मकान में ताला बंद होने की जानकारी मिली।

इस जानकारी पर मौके पर पहुंच कर जब उनकी बहनों जुबैदा खातून और शबाना खातून ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो जैबुन निशा का शव फर्श पर और बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। दोनों की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या की जा चुकी थी।

परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी परिवार से जमीन किराये पर मांग रहा था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि वह पहले भी जैबुन निशा को धमकी दे चुका था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।

इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *