देव दीपावली पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने मां गंगा की उतारी आरती

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा बाजार के बलुआ गंगा घाट पर मंगलवार की रात श्रद्धापूर्वक देव दीपावली का आयोजन किया गया। मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तरफ से आयोजित देव दीपावली में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण शामिल हुए।

देव दीपावली पर्व बलुआ घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं घाट की सीढ़ियों पर हजारों दीये जगमगाते रहे। कार्यक्रम में शामिल डीआईजी वैभव कृष्ण पतित पावनी माँ गंगा की भव्य आरती में शामिल हुए।

उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी और नदी में दीप दान कर मां गंगा को प्रणाम किया। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने भी नदी में दीप दान किया। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु घाट की सीढ़ियों पर बैठ कर गंगा आरती का मनोरम दृश्य देखते रहे।

जहां विधि विधान के साथ गंगा पूजन और गंगा आरती संपन्न की गई। कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को   पुरस्कृत किया गया। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, कमलचंद बाबा, घनश्याम जायसवाल, गोपाल जायसवाल, मुन्ना गुप्ता, शिवबचन यादव, अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *