सरकारी सस्ते गल्ले की अतिरिक्त दुकान खोलने की मांग, कांग्रेस नेता ने बीडीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के फुल्ली गांव में राशन कार्डधारकों की सुविधा को देखते हुए एक अतिरिक्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खोलने की ग्रामीणों ने मांग उठाई गई है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कांग्रेस नेता नसीम अख्तर ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में नई सरकारी राशन की दुकान आवंटित कराने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में नसीम अख्तर ने बताया कि ग्राम फुल्ली की आबादी अधिक है और गांव का क्षेत्रफल लगभग चार किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है। वर्तमान में गांव के लोगों को सरकारी राशन प्राप्त करने के लिए शेरपुर गांव में संचालित राशन की दुकान पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्राम पंचायत बड़ी होने के कारण राशन कार्डधारकों को राशन लेने के लिए करीब दो से चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि अधिक दूरी होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राशन लाना बेहद कठिन हो जाता है। कई बार इस कार्य में उनका पूरा दिन व्यर्थ हो जाता है।नसीम अख्तर ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम फुल्ली में एक अतिरिक्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को अपने गांव के आसपास ही आसानी से खाद्यान्न उपलब्ध हो सके और उन्हें दूर जाने की परेशानी से निजात मिल सके।

नसीम अख्तर ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम फुल्ली में एक अतिरिक्त सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को अपने गांव के आसपास ही आसानी से खाद्यान्न उपलब्ध हो सके और उन्हें दूर जाने की परेशानी से निजात मिल सके।उक्त मौके पर चंद्रमा सिंह. दिनेश प्रसाद खरवार. बबलू सिद्दीकी सुदर्शन. अख्तर अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *