चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीली धातु के बर्तन और 2050 रुपये बरामद

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार चौकी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पीली धातु का एक गगरा, एक लोटा, एक गिलास और 2050 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काशीराम आवास के पास स्थित गौशाला के समीप मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ छोट्टन उर्फ छोटक पुत्र रसूल निवासी पटखौलिया थाना जमानियां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी से संबंधित पीली धातु के एक गगरे, एक लोटे, एक गिलास के साथ 2050 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी पर आठ मुकदमे हैं दर्ज –

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी एवं अन्य धाराओं से संबंधित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019, 2021, 2023, 2024 और 2026 के मामले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *