जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की देर रात एक युवक को भारी मात्रा में बीयर एवं अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 61.650 लीटर अवैध शराब व बीयर बरामद की है।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग तथा रात्रि गश्त पर बरुईन नहर क्षेत्र की तरफ मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरौली स्टेशन के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मौके से अभियुक्त विकास कुमार पुत्र कृष्णा सेठ निवासी देवसैरा, थाना रोहतास, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से पांच झोलों में 84 बीयर, 12 बोतल रॉयल स्टेज, 2 बोतल आइकोनिक व्हाइट, 5 बोतल ऑफिसर च्वाइस तथा एक बैग में 11 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।










