जमानियां (गाजीपुर)। एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें विद्यालय के छात्र दुर्गेश कुमार मौर्या (बायोलॉजी वर्ग) ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
वहीं रिजा फातिमा (कॉमर्स वर्ग) ने 91 प्रतिशत और अदिति चौबे (मैथ्स वर्ग) ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा रेशम गुप्ता (कॉमर्स वर्ग) ने 86.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी व्याप्त है।
विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।










