जमानियां (गाजीपुर)। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर में रविवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने हेतु स्कॉलरशिप के रूप में चेक प्रदान किए।

इसके साथ ही सत्र 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्राचार्य सुनीता कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए मेहनत और लगन आवश्यक है तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार को तरफ से अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान शैक्षणिक प्रमुख डॉ. देवेंद्र वर्मा, शैक्षणिक समन्वयक शगुफ्ता रहमान सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।










