शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, डेढ़ बीघा फसल जलकर राख

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के बाईपास रेलवे फाटक के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंपच गया, जब 11 हजार वोल्ट के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग पकड़ लिया। इस घटना में 3 किसानों का करीब डेढ़ बीघा फसल जल कर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे बाईपास रेलवे फाटक के पास कुछ लोगों ने गेहूं की खड़ी फसल में आग की लपटे उठते हुए देख शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े और फसल में लगी आग को बुझाने में जुट गए।

लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार से उठी चिंगारी के कारण फसल में आग लग गई होगी।

गड़ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णानंद कुशवाहा ने बताया कि अगलगी की इस घटना में बुढ़ाडीह गांव निवासी बुधिराम, गड़डी गांव निवासी दलचंद कुशवाहा व कमलेश कुशवाहा की लगभग 10-10 बिस्वा गेहूं की फसल का नुकसान हुआ हुआ है। किसानों के फसल की नुकसान के आकलन और उसकी क्षतिपूर्ति के लिए हल्का लेखपाल को सूचना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *