श्री राम शोभायात्रा निकाल कर मनाया गया श्री राम का जन्मोत्सव

जमानियां (गाजीपुर)। चैत्र माह के रामनवमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद जमानियां के तत्वावधान में शुक्रवार की दोपहर श्री राम शोभायात्रा जुलूस निकाल कर श्रद्धापूर्वक प्रभु श्रीराम का जन्म दिवस मनाया गया।

श्री राम शोभा यात्रा की शुरुआत स्टेशन बाजार क्षेत्र के ग्राम लमुई स्थित श्री राम जानकी मंदिर से वोकी गई। इससे पूर्व मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। तत्पश्चात एकत्रित सैकड़ों लोगों के साथ रथ पर विराजमान श्री राम, लक्ष्मण व हनुमान के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज और तलवार लेकर जय श्री राम के जयकारे लगाते चलते रहे।

शोभा यात्रा चक्काबांध, कांशीराम आवास, बड़ेसर नहर, सब्जीमंडी, रामलीला मैदान होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इस दौरान लगान सेवा संस्थान तथा सीताराम समिति गांधी चौक द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। वहीं महिला श्रद्धालुओं ने रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान के रूप में विराजमान बालकों के ऊपर पुष्प वर्षा की तथा उनका चंदन तिलक कर उनकी आरती उतारी।

डीजे पर बज रहे भक्ति गानों के बीच शोभायात्रा यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते गाते व जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बरुईन गांव स्थित काली मंदिर पर पहुँचे, जहां शोभा यात्रा का समापन किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन शोभा यात्रा के साथ साथ चलती रही।

उक्त मौके पर राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रमेश जायसवाल, चंदन गुप्ता, गोविंद चौरसिया, अशोक गुप्ता, अरुण जायसवाल, मनीष चौरसिया, सूरज गुप्ता, राजकुमार सिंह, विनय सिंह बिट्टू, मनीष सिंह, अम्बरीष सिंह, दीपक सिंह, अमित सिंह, मुकेश सिंह, अरुण सिंह, अरविंद गुप्ता, आशीष, अभिषेक, सुमित, अजय, नीतीश जायसवाल, पंकज चौहान, रजत उर्फ बल्लू जायसवाल, आकाश चौहान, अमित गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *