चैत्र नवरात्र पर भव्य देवी जागरण व भंडारे का हुआ आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन बाजार स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन सप्तमी तिथि मंगलवार की शाम भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च की शाम 7 बजे अखंड 12 घंटे के हरिकीर्तन से हुई, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद 25 मार्च की शाम देवी जागरण का आयोजन किया गया, जहां भजन-कीर्तन और माता के गीतों और जयकारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन के दौरान ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित भंडारे में करीब 6 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है जो नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, साथ ही व्यवस्था संभालने में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं की सहभागिता रही।

उक्त मौके पर राजकुमार निशात, प्रमोद यादव, अनिल कुमार, संजय गुप्ता, राकेश जायसवाल, गंगा सागर, जुगनू जायसवाल, जितेंद्र चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, राजकुमार खरवार, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *