जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा के बलुआ घाट के पास गंगा नदी में शुक्रवार की दोपहर एक बजे कसेरा पोखरा निवासी 38 वर्षीय फणीन्द्र यादव का शव पानी में उतराया हुआ मिला सूचना पर पहुँची पुलिस शव को लेकर विधिक कारवाई में जुट गई।
बताया जा रहा है कि फणीन्द्र गुरुवार की सुबह घर से यह कह कर निकला था कि गंगा स्नान करने जा रहा हूँ।लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुँचने पर स्वजन खोजबीन में जुट गए लेकिन कही पता नहीं चला। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जब बड़ा भाई बलुवा घाट पर खोजबीन के लिए पहुंचा तो घाट पर छोटे भाई का साईकिल, कपड़ा, झोला, चप्पल, घड़ी व पूजा का सामान देखा भाई को गंगा में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पूछताछ करने लगी।लेकिन आधा घँटा बाद ही घाट के किनारे फणीन्द्र का शव पानी में उतराया हुआ मिला।पुलिस शव को पानी से निकाल ऊपर लायी।पति की मौत से पत्नी मंजू देवी रोने बिलखने लगी।
मृतक के तीन पुत्र पवन (15) भोला (13) राम गोपाल (10) है। पत्नी ने बताया कि पति की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कारवाई की जा रही है।

