गाजीपुर। “सोनार नरहरी सेना” के जिला महामंत्री गाजीपुर संतोष कुमार वर्मा निवासी मुगलसराय की माता सुशीला देवी (68) का गुरुवार की दोपहर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि दिवंगत सुशीला देवी की तबियत कुछ महीनों से खराब चल रही थी। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर ह्रदय गति रुकने से अचानक उनका निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर कईली घाट चाहनिया पर किया गया।
सोनार नरहरी सेना” के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा के माता के निधन की सूचना मिलते ही दिलीप सेठ मंडल अध्यक्ष वाराणसी, नंदलाल सेठ जिलाध्यक्ष गाजीपुर, लालू वर्मा, छोटेलाल वर्मा, पिंटू वर्मा, बड़क वर्मा, रवि वर्मा, महेश वर्मा, भरत सेठ, रामाश्रय वर्मा आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।










