हिंदू पीजी कालेज में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय हिंदू पीजी कॉलेज के प्रांगण में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक उदय सिंह के निर्देशन में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नाड़ी शोधन, सेतुबंध आसन, शलभ आसन, भुजंगासन, प्राणायाम तथा सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे केंद्र सरकार ने विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, राजीव सिंह अरुण, राजू पांडेय, प्रोफेसर अनिल सिंह, डॉ. मदन गोपाल सिन्हा, डॉ. विजय श्याम पांडेय, भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *