रघुनाथपुर में आयोजित महायज्ञ शामिल होंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री डी पी यादव, 11 नवंबर को होगा आगमन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के रघुनाथपुर में मानव धर्म प्रसार प्रवर्तन समाज सेवी संस्था के तत्वाधान में विगत 2 नवंबर से चल रहे श्री गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ एवं रामलीला में पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी यादव बुधवार को शामिल होंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य बसंत सिंह ने बताया कि रघुनाथपुर में चल रहे महायज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए डी पी यादव का 11 नवंबर बुधवार की दोपहर 2 बजे आगमन होगा। जिनके स्वागत के लिए धरम्मरपुर को जाने वाले गंगा पुल संपर्क मार्ग पर भारी संख्या में लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात वह कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे। जहां वह महायज्ञ एवं रामलीला में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *