छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

जमानिया ( गाजीपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निधि ने कोतवाल व खंड विकास अधिकारी के साथ स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर सहित विभिन्न स्थानों तथा चक्काबांध गंगा घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा के मद्देनजर घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।

एसडीएम निधि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, गोताखोर, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई एवं अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *