गंगा नदी में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा बाजार स्थित बलुवा घाट पर रविवार की दोपहर करीब 46 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मल्लाहों व नाविकों की मदद से शव को पानी से निकलवा कर शिनाख्त में जुट गई।

बता दें कि शनिवार को गंगा पुल पर एक साईकिल लावारिस हालत में मिला था। जिसे देख राहगीरों ने किसी व्यक्ति के पुल से कूदने की आशंका पर पुलिस को सूचना दिया था। पुलिस नाविकों को लेकर नदी में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

आशंका जताया जा रहा है कि नदी में उतराया हुआ शव कहीं उसी व्यक्ति का तो नहीं, जिसका साइकिल गंगा पुल पर मिला था। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में मृतक के पास से पहचान के लिए कोई चीज नहीं मिली। मृतक नीले रंग का लोवर और आसमानी नीले रंग का चेकदार शर्ट पहना हुआ था।

कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि शव को जिला मुख्यालय मोर्चरी में रखा गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *