बलुआ घाट पर कांवरियों के लिए लगा भंडारा, एआरपी ने किया शुभारंभ

जमानिया (गाज़ीपुर)। सावन माह के दूसरे सोमवार के मद्देनजर रविवार की शाम कस्बा स्थित बलुआ घाट पर मां गंगा उतर वाहिनी सेवा समिति की ओर से कांवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीआरसी के शैक्षणिक एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं कांवरियों को भोजन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कांवरियों की सेवा और श्रद्धालुओं को भोजन कराना पुनीत कार्य है।

भंडारे में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांवरियों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया। आयोजन के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमल चन्द्र बाबा, प्रदीप वर्मा, संतोष शर्मा, शशिशेखर उपाध्याय, सुभाष चौरसिया, दिलीप वर्मा, विवेकानंद वर्मा, सुनील प्रजापति, सागर वर्मा, मनीष पटवा, भोलू गुप्ता, नितेश निगम, जानी शर्मा, रौशन चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *