बिहार के पूर्व विधायक अम्बिका यादव का जमानियां के बड़ेसर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

जमानियां (गाजीपुर)। बिहार प्रदेश के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्बिका यादव का 71 वर्ष की आयु में बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार बुधवार की शाम स्थानीय क्षेत्र के बड़ेसर श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे बसपा विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने दी।

पूर्व विधायक की शव यात्रा में भारी संख्या में बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि व शुभेच्छु शामिल रहे। बता दें कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्बिका यादव पिछले करीब छह महीनों से ब्रेन हेमरेज के बाद बीमार चल रहे थे और वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अम्बिका यादव दो बार रामगढ़ से विधायक रहे थे और अपने सरल स्वभाव व जनसेवा के लिए क्षेत्र में खास पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है तथा समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

फाइल फोटो : अम्बिका यादव पूर्व विधायक, रामगढ़ बिहार

अंतिम संस्कार में शामिल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह ‘ ने कहा कि जनप्रिय और सादगी से भरे पूर्व विधायक अंबिका यादव का निधन निश्चित रूप से बिहार की राजनीति का अपूरणीय क्षति है और यही कारण है कि आज उनके शव यात्रा में बिहार ही नहीं बल्कि यूपी के समर्थक और शुभचिंतक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *