गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गाजीपुर डॉ. दिग्विजय नाथ के नेतृत्व में योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गाजीपुर तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी (DHO) डॉ. अच्छेलाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली राइफल क्लब से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए होम्योपैथिक कॉलेज रौजा परिसर में जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को योग के महत्व और नियमित अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूक किया।
रैली में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

