अनियंत्रित ट्रिप ट्रेलर ने बाउंड्रीवाल में मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के बरूईन गांव के पास एनएच 24 पर शनिवार की सुबह करीब 4 बजे गिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रिप ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रिप ट्रेलर चालक गुड्डू बिंद निवासी दारुनपुर बहुअरा थाना चांद, कैमूर बिहार ने बताया कि वह मिर्जापुर से गिट्टी लेकर पावर प्लांट चौसा के लिए जा रहा था। तभी शनिवार की भोर करीब 4 बजे बरुईन गांव के प्रवेश द्वार के पास अचानक वाहन का अगला पहिया फट गया। जिससे ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे करीब 50 फिट की दूरी पर एक मकान के बगल में बने बाउंड्रीवाल से जोरदार तरीके से टकरा कर पलट गया।

सुबह होते ही घटनास्थल पर ग्रामीण सहित राहगीरों की भीड़ जुट गई। संयोग अच्छा रहा कि भोर होने के कारण सड़क पर सन्नाटा रहा, अन्यथा कोई बड़ी घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *