मदरसा दारुल उलूम रजाए हबीब के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, दिया देशभक्ति और सौहार्द का संदेश

जमानियां (गाजीपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रजाए हबीब के छात्रों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा।

तिरंगा यात्रा में मदरसे के छात्र एवं शिक्षक शामिल रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। छात्रों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश देते हुए राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया।

मदरसा छात्रों की ओर से निकाली गई यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनी। आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि राष्ट्रीय पर्व सभी धर्मों और समुदायों को एक साथ जोड़ने का अवसर है।

तिरंगा यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मदरसे के छात्रों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर मौलाना जुल्फिकार आलम ईनाम राईनी सचिन वर्मा मोहम्मद अकिल अजहर रुस्तम अली इमरान सिद्दीकी मुजीबुर रहमान जीशान जलाली आदि नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *