सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत, शव घर पहुँचते ही मचा कोहराम

जमानियां (गाजीपुर)। बीते 10 अगस्त को जमानियां स्टेशन बाजार के काली मंदिर के सामने एनएच 24 पर हुई एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कस्बा बाजार के उदय नारायण रावत (50 वर्ष) की पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। रविवार को मृतक उदय नारायण शव घर पहुँचते ही कोहराम मच गया।

गौरतलब है कि बीते 10 अगस्त सोमवार को उदय नारायण रावत बाइक चलाकर बिहार से अपने घर कस्बा बाजार जा रहे थे तभी स्टेशन बाजार के काली मंदिर के सामने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एनएच 24 पर आए एक कुत्ते को बचाने में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बीते शनिवार को पीजीआई लखनऊ ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। रविवार को उनका शव घर पहुँचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी होते ही मृतक के घर के शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बलुआ घाट पर किया गया। मृतक अपने पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था और बिहार के किसी निजी विद्यालय में शिक्षक था। मृतक उदय की दो पुत्री और एक पुत्र हैं तथा पत्नी बिहार के किसी सरकारी स्कूल में अध्यापिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *