गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने रविवार को थाना सुहवल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की। एसपी ने अधीनस्थों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल/हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्य के दौरान सामने आ रही समस्याओं और कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मेस, बैरक, हवालात, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार समेत पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।थाना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए एसपी ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, टॉप-10 अपराधियों की निगरानी तथा गुंडा, माफिया और अन्य चिन्हित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
थाना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए एसपी ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, टॉप-10 अपराधियों की निगरानी तथा गुंडा, माफिया और अन्य चिन्हित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी ने जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले आमजन और शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। कहा कि पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए, जिससे पीड़ित और फरियादी को समय पर आवश्यक सहायता मिल सके और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।