नवागत एसडीएम सुश्री निधि ने ग्रहण किया जमानियां तहसील का पदभार

जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बीते 12 जुलाई को प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के किए गए भारी फेरबदल के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय तहसील पर 2023 बैच की पीसीएस सुश्री निधि को नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी रहे मनोज कुमार पाठक का स्थानांतरण इटावा के लिए कर दिया गया। इसके बाद यहां खाली हुए पद पर कासिमाबाद में तैनात न्यायिक उपजिलाधिकारी सुश्री निधि का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसके क्रम में सुश्री निधि ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

नवागत एसडीएम ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण व शासन के मंशानुरूप शासकीय कार्यों में तेजी लाना मेरी प्राथमिकता में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *