चोरी की तीन मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

स्टेशन चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात वह उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव व टीम के साथ क्षेत्र गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब पौने दो बजे डिगरी उर्फ इलायचीपुर नहर तिराहे के पास खंडहरनुमा मकान के समीप से अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राजू यादव निवासी ग्राम लमुई, जमानियां को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में बताया कि ये वाहन चोरी के हैं, जिनमें से दो मोटरसाइकिलें अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि एक अन्य वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *