जमानियां (गाजीपुर)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र भाजपा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने तथा गाजीपुर जनपद में मंगलवार को उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय तहसील स्थित रामलीला मैदान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के क्रम में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर व चंदौली जनपद के सीमा क्षेत्र तलाशपुर मोड़ पर नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया को फूलमाला पहनाकर व बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

तत्पश्चात तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी के त्रिवेदी व चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता तथा युवा भाजपा नेता राहुल वर्मा ने उन्हें फूलमाला, अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत अभिवादन किया। इसके साथ ही उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से अशोक चौरसिया का स्वागत किया।
इसी कड़ी में पांडेय मोड़, मतसा व सुहवल में भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, भाजपा नेता विष्णु सिंह, संतोष पांडेय, तारकेश्वर वर्मा, उद्धव पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

