जमानियां (गाजीपुर) क्षेत्र के जलालपुर मौजा में एनएच-24 के किनारे गंगा कटान स्थल पर सिंचाई निर्माण खंड की ओर से मिट्टी डालकर समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कुछ माह पूर्व गंगा कटान के चलते यहां पहले से बिछाए गए बोल्डर धंसकर नीचे बैठ गए थे। इसके बाद विभाग ने दोबारा बोल्डर स्टेपिंग कराकर किनारे मिट्टी का ऊंचा मेड़ बना दिया था।
मेड़ बनने से एनएच की पटरी की ओर की जमीन काफी नीचे हो गई थी, जिससे बारिश के दौरान जलजमाव के साथ ही मिट्टी कटान का खतरा बना हुआ था। इसे देखते हुए विभाग द्वारा नीचे वाले हिस्से में मिट्टी डालकर जमीन का स्तर ऊंचा किया जा रहा है, ताकि बारिश के पानी का जमाव न हो और कटान का खतरा कम किया जा सके।



