जमानियां के नए तहसीलदार बने जितेंद्र कुमार

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया है। राजस्व परिषद के आदेश के क्रम में जितेंद्र कुमार को जमानियां का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बदायूं में तहसीलदार के पद पर तैनात थे।

वहीं, जमानियां के तहसीलदार रामनारायण वर्मा को प्रधानाचार्य, ले.प्रशि. वि. प्रशिक्षण गाजीपुर/जनता दर्शन कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि नायब तहसीलदार सीलिंग ज्योति सिंह को नायब तहसीलदार जमानियां के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके साथ ही स्थानीय तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कासिमाबाद के तहसीलदार और नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया को जमानियां क्षेत्र में नोडल के रूप में अग्रिम आदेश तक कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *