भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र के देवढ़ी गांव में नवरात्रि महापर्व के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का रसपान करने पहुंचे।

वृंदावन से पधारे कथावाचक शिवम तिवारी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है।

कथा में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, अमित सिंह, विनय सिंह समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *