चोरों ने उड़ाया अरहर, सरसों व ट्रैक्टर की बैट्री, छानबीन में जुटी पुलिस

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र के बड़ेसर नहर मोड़ के पास शनिवार की देर रात कथित चोरों द्वारा किसान बालिस्टर सिंह के मकान का ताला तोड़कर चार कुंतल अरहर, सात कुंतल सरसों और ट्रैक्टर की दो बड़ी बैटरियां चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस संबंध में चौकी प्रभारी अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की गई। इस दौरान सरसों, अरहर आदि पास में पड़ा हुआ पाया गया। मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *