जमानियां (गाजीपुर)। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जमानियां के रामलीला मैदान से भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में बुधवार की दोपहर तिरंगा यात्रा बाइक जुलूस निकाली गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व नगरवासी इस जुलूस में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल कार्यकर्ता व नगरवासी हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम व देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता को भावना को प्रबल करते हुए आगे बढ़ते रहे तथा तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व गौरव की भावना बनाए रखने की अपील की। यह यात्रा नगर के पांडेय मोड़, दुरहिया मोड़, सट्टी बाजार, बलुआ घाट, कंकड़वा घाट होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचा, जहां यात्रा का समापन किया गया।
इस यात्रा में नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बी के त्रिवेदी, युवा भाजपा नेता राहुल वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, सागर वर्मा, संजय जायसवाल, राजू पांडेय, रोहित आदि सहित अन्य लोग शामिल रहे।



