सड़क दुर्घटना रोकने व नो एंट्री की मांग को लेकर एसडीएम को सौपा पत्रक

जमानियां (गाजीपुर)। जमानिया-भदौरा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने व नो एंट्री की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय कुमार यादव के नेतृत्व में एसडीएम मनोज कुमार पाठक को पत्रक सौपा गया।

सौंपे गए पत्रक में विजय कुमार यादव ने कहा कि जमानियां से भदौरा तक सड़क मार्ग दुर्घटना बाहुल्य मार्ग का रूप धारण कर चुका है। इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जा रहे हैं।

इस सड़क मार्ग पर डंपर, ट्रेलर सहित अन्य भारी वाहन अनियंत्रित और बेलगाम तरीके से चल रहा है। जिससे बाइक चालक, साईकिल चालक व आम जनमानस में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है।

उक्त मार्ग पर ओवरलोड एवं भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन, सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव तथा यातायात नियमों के समुचित अनुपालन न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो काफी चिंताजनक है।

मांग किया कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, भारी वाहनों के आवागमन को नियमानुसार नियंत्रित करने तथा दिन के समय भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन पर ” नो एंट्री जोन ” लागू किया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *