सुहवल (गाज़ीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान एक होंडा सिटी कार से 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा तथा 2070 रुपए नगद बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि वह सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मेदनीपुर-बारा मार्ग से गुजर रही एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 19 पैकेटों में रखा कुल 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 2070 रुपये नकद भी मिले।
पुलिस ने मौके से जयप्रकाश पुत्र स्व. दलसिंगार और विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम, निवासी पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।








