असैचंदपुर में चोरों ने उड़ाए गहने व नगदी, जांच में जुटी पुलिस

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के असैचंदपुर गांव में बुद्धवार की देर रात चोरों द्वारा एक घर में गहने, नगदी सहित अन्य सामान की चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

असैचंदपुर गांव निवासिनी पीड़िता सीमा तिवारी पत्नी विनोद तिवारी ने गुरुवार की दोपहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते बुद्धवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वह छत पर जाकर सो गई। भोर में करीब 4 बजे जगने के बाद नीचे गयी तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। शक होने पर कमरे में गयी तो देखा कि चोरों ने कमरे में घुस कर करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, 60 हजार नगदी, दो बोड़ी चावल, दो बोड़ी गेंहू तथा साड़ी कपड़ा आदि चोरी कर लिए हैं।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना को लेकर एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *