उफनती गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश के लिए पुलिस से लगाई गुहार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बड़ेसर दैत्रावीर गंगा घाट के पास बुद्धवार की शाम करीब 5:30 बजे एक युवक द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बड़ेसर दैत्रावीर गंगा घाट के नजदीक बुद्धवार की शाम करीब 5:30 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को गंगा नदी में छलांग लगाते हुए देखा। जिसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन देखते ही देखते वह उफनती गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया। वहीं उसका बैग बहते हुए घाट के किनारे आ गया। जिसमें मिले कागजात से नदी में कूदे हुए युवक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के कपुरपुर देहात निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र यादव के रूप में हुई।जिसके आधार युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना पाकर गुरुवार की सुबह स्थानीय कोतवाली पहुँचे युवक के बड़े भाई संतोष यादव ने बताया कि बीते बुद्धवार की रात सूचना मिला कि मेरा छोटा भाई वीरेंद्र यादव बड़ेसर दैत्रावीर गंगा घाट के पास गंगा नदी में कूद गया है। इस मामले को लेकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर भाई वीरेंद्र की तलाश के लिए गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *