डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर बदला गया रेल लाइन, एनएच 24 पर यातायात हुआ प्रभावित

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय एनएच 24 स्थित बाईपास रेल फाटक पर शुक्रवार की सुबह उस वक्त राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा जब रेल विभाग द्वारा डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे के गेट संख्या 88/ए के पास रेल लाइन बदलने का कार्य किया गया। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा।

रेल पथ विभाग दिलदारनगर के वरीय प्रशाखा अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 05 मिनट तक ब्लॉक लेकर गेट नंबर 88/A के अप लाइन में इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्लीपर ओवर हालिंग का कार्य किया गया। साथ ही लगभग 16 मीटर रेल लाइन बदलने एवं वेल्डिंग कार्य किया गया।

तत्पश्चात समपार फाटक पर रबर पैड, ईआरसी, अलाइनमेंट एवं पैकिंग कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद करीब दो बजे कॉशन के सहारे ट्रेनों का परिचालन बहाल किया गया। रेल पटरी पर हुए कार्य के दौरान रेल फाटक के दोनों तरफ चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिसमें बैठे लोग परेशान नजर आए। वहीं कुछ वाहन चालक दूसरे मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रेल फाटक पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस व जीआरपी तथा आरपीएफ तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *