जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र के देवढी गांव में शुक्रवार की रात जनरेटर नहीं देने पर एक युवक ने शुक्रवार की रात टेंट व्यवसायी के पुत्र दिलनवाज को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी।संयोग अच्छा रहा कि गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना के अगले दिन शनिवार को चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह ने वांछित अभियुक्त वीर बहादुर सिंह को भैदपुर माइनर के पास से दबोच कर जेल भेज दिया।
पुलिस को दिए गए तहरीर में गोली लगने से घायल युवक के पिता इमामुद्दीन ने बताया कि वह घर के बाहर काम करने गया था उसी समय गांव के वीर बहादुर सिंह घर पर जाकर औरतो से जनरेटर मांग रहा था। औरत जनरेटर देने से मना कर दी। इसके बाद मै घर के पास रोड पर आया, तब वीर बहादुर सिंह अपने पल्सर बाईक से आया और गाली गलौज देते हुए कहा कि जनरेटर नहीं दिए।
मैने जब जवाब दिया तो मोटर साइकिल से उतर कर हाथ में असलहा लहराते हुए कहा जान से मार दूँगा तभी मेरा पुत्र दिलनवाज आ गया। पुत्र कुछ बोलता तब तक वीर बहादुर ने जान से मारने के नियत से अपने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया। जिससे गोली पुत्र के दाहिने हाथ में लगने से वह गिर गया। तब तक आस पास के लोग दौड़े तब तक वीर बहादुर अपनी मोटर साइकिल छोटकर मौके से भाग गया।
कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वांछित अभियुक्त को भैदपुर माइनर के पास से दबोच कर जेल भेज दिया गया है।










