जमानियां (गाजीपुर)। विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परंपरागत ढंग से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर संघचालक श्रीनिवास ने पूजन कर शस्त्रों को नमन किया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन परंपरा हमें शौर्य, पराक्रम और समाज हित में त्याग की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर मुन्ना गुप्ता, पवन जी, अरविंद वर्मा, सतीश वर्मा, गोविंद, नवीन एवं नगर कार्यवाह माधव पाण्डेय सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ गीत और प्रार्थना के साथ पूजन संपन्न हुआ।










