ऊर्जा मंत्री के वीसी में शामिल न होना जमानियां के एक्सईएन को पड़ा महंगा, हुए निलंबित

जमानियां (गाजीपुर)। बिजली व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमानियां विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अशरफी लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अनुपस्थित रहने, जनप्रतिनिधियों के फोन का जवाब न देने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में रुचि न लेने के गंभीर आरोप हैं।

बताया जा रहा है कि जमानियां क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े थे और समय पर उन्हें बदला नहीं जा रहा था, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सूत्रों के अनुसार, जमानियां में दर्जनों ट्रांसफॉर्मर लंबे समय से खराब थे। ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने में देरी से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच है। विभागीय अधिकारियों में इसे लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *