नगर पालिका चेयरमैन के ड्राइवर पर लगा मारपीट का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में पानी का कनेक्शन लेने के मामले में पहुँचे हिन्दू युवा वाहिनी जमानियां के नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के साथ नगर पालिका चेयरमैन के ड्राइवर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी ड्राइवर सहित दो के खिलाफ तहरीर दी है।

स्टेशन बाजार निवासी पीड़ित जितेंद्र चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि बुद्धवार की शाम करीब सवा चार बजे वह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में पानी का कनेक्शन लेने के संबंध में गए हुए थे। उनके सामने कुर्सी पर बैठा ही था कि पीछे से आकर नगर पालिका का एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी पीछे से पकड़ लिया।

इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष का ड्राइवर मुझे मारने पीटने लगा तथा हाथ से सोने की अंगूठी छीन लिया और धमकी देते हुए कहा कि मैं मुख्तार अंसारी का आदमी हूं तुम्हे जिंदा नहीं छोडूंगा कहते हुए चला गया। इसके बाद हमने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी देकर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना दुःखद है, मारपीट करने वाले लोगों को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *