गाजीपुर। जिला न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को जिला कारागार गाजीपुर का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरकों, रसोईघर तथा सीसीटीवी कैमरों की संचालन व्यवस्था की जांच की। कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनकी बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके खान-पान और साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे में भी पूछा।

इसके बाद हवालात कार्यालय में स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया और बंदियों के कार्ड पर उनकी अगली पेशी की तारीख की भी जांच की। रसोई घर के निरीक्षण के दौरान प्रतिदिन तैयार होने वाले भोजन के मेन्यू और भोजन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल परिसर के अंदर किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरण प्रवेश न करने पाएं। इसके लिए रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।








