भारी मात्रा में शराब के साथ 5 तस्कर ट्रेन से गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। बिहार चुनाव से पहले ही आरपीएफ ने पटना कोटा व सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार को पांच शराब तस्करों को 32.190 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। तस्करों के विरुद्ध आरपीएफ ने सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कर सभी को पीडीडीयू मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

आरपीएफ निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत गुरुवार को आरपीएफ टीम व दिलदारनगर जीआरपी संग संयुक्त चेकिंग अभियान में बिहार राज्य में चुनाव के मद्देनजर वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु अभियान चलाया गया। डीडीयू जंक्शन से 13240 कोटा-पटना एक्स के खुलने के 15 मिनट बाद साधारण बोगी को चेक करते हुए टीम के सदस्य आ रहे थे की रेलवे स्टेशन कुछमन एवं धीना के मध्य कुल 3 व्यक्तियों को पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब साथ के पकड़ा गया।

उक्त गाड़ी के जमानियां स्टेशन के प्लेट फार्म एक पर रुकने के उपरांत जमानियां में कैम्पिंग ड्यूटी स्टाफ तथा प्रधान आरक्षी प्रीतम कुमार व जीआरपी के सहयोग से उक्त तीनों शराब तस्करों को गाड़ी से उतार कर विधिक कार्रवाई किया गया। उपरांत सभी को गिरफ्तार कर दिलदारनगर स्टेशन लाया गया एवं दिलदारनगर स्टेशन पर पुनः गाड़ी संख्या 12488 डाउन को संयुक्त रूप से चेक करने पर और दो और व्यक्तियों को शराब के साथ पकड़ा गया।

उपरोक्त सभी शराब तस्करों के कब्जे से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जो ज्वलनशील पदार्थ है, जिससे कभी भी आग लगने की दुर्घटना घट सकती है तथा यात्रियों की जान माल की क्षति से इंकार नहीं किया जा सकता। उक्त सभी तस्करों को उनके द्वारा किए गए अपराध से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शराब तस्करों में ये हैं शामिल –

1- संदीप कुमार (26) मोहम्मदपुर सिहबलिया, थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज (बिहार),

2 – टुन्नू कुमार (33) नया टोला थाना आगमकुआ, जिला पटना (बिहार)

3- कुंदन कुमार (27) कुम्हरार वार्ड 55 टावर गली, थाना आगमकुआ जिला पटना (बिहार )

4-विवेक कुमार( 18) मार्टिन टोला थाना आयर जिला भोजपुर बिहार

5 -रवीश कुमार (47) दिलावरपुर थाना बिहटा जिला पटना बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *