जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के सब्जीमंडी में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब शॉर्ट सर्किट से बिजली के तार में अचानक आग पकड़ लिया। घटना की सूचना पर बिजली विभाग ने बिजली काट दी।
बताया रहा है कि सब्जीमंडी में रिलायंस कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। जिसमें बिजली आपूर्ति के लिए अलग से एबीसी वायर लगाया गया है। शुक्रवार की सुबह 8:32 बजे सब्जीमंडी में एबीसी तार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ लिया और चिंगारी के साथ तार जलने लगा। यह देख सब्जी मंडी में पटरी दुकानदारों व राहगीरों में अफरा तफरी मच गया।
हालांकि इस घटना से बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हुई। घटना की सूचना पर विभाग द्वारा केवल 10 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बंद किया गया फिर आपूर्ति बहाल कर दिया गया।

