भवानी माता मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, गंगा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीराम यज्ञ

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के करमहरी स्थित भवानी माता मंदिर घरोंहिया से गुरुवार को श्रीराम यज्ञ, श्रीराम कथा एवं गंगा पूजन के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा बलुआ घाट पहुंची, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन कर कलश में पवित्र जल भरा।

मां चामुंडा देवी सेवा समिति के चेयरमैन राजेश लालमुनि चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, बालिकाएं और क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए। मिट्टी के कलश में गंगा जल भरने के बाद महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भवानी माता मंदिर पहुंचीं। जहां यज्ञाचार्य अंकित तिवारी के साथ माधव पाण्डेय, अमन शुक्ला, भूपेंद्र मिश्रा और पीयूष पांडेय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।

समिति चेयरमैन ने बताया कि 6 से 10 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से श्रीराम कथा होगी। इसमें संत रामानुज सत्यमकृष्ण शुक्ल जी महाराज कथा का रसपान कराएंगे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *